नशा मुक्त-विकसित भारत बनाने का युवाओं ने लिया संकल्प
पटना, अगस्त 2 -- भारत सरकार के 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान' अंतर्गत पटना के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में रविवार को युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत पाटलिपुत्र विवि, बीडी कॉलेज और अनुग्रह नारायण कॉलेज में नशामुक्ति की शपथ और प्रतियोगिता हुई। पीपीयू में डीएसडब्ल्यू प्रो. राजीव रंजन और एनएसएस अधिकारी डॉ. सुजीत दूबे ने अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को सामूहिक शपथ दिलाई। प्रतिभागियों ने किसी भी मादक पदार्थ का सेवन न करने और समाज को नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। बीडी कॉलेज में प्राचार्य प्रो. दिवाकर प्रसाद के मार्गदर्शन में पोस्टर निर्माण और भाषण प्रतियोगिता हुई। यह भी पढ़ें- .मेडिकल कॉलेज में स्वस्थ जीवन का दिया संदेश मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.