शामली, अगस्त 3 -- कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डा डॉली एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं डॉ. प्रदीप कुमार विभागाध्यक्ष भौतिक विज्ञान द्वारा किया गया। डॉ राकेश कुमार विभागाध्यक्ष बॉटनी ने मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की साथ ही बचाव के उपाय भी साझा किए। डॉ प्रदीप कुमार ने नशा मुक्त भारत अभियान में सकारात्मक भूमिका का निर्वहन करने एवं रचनात्मक योगदान प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ डॉली ने नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। यह भी पढ़ें- नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प का चला अभ...