कन्नौज, अगस्त 2 -- छिबरामऊ। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में रविवार को नेहरू कॉलेज, छिबरामऊ में नशा मुक्त युवा भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से दिल्ली में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से जोड़ा गया। शुरुआत नाट्य मंचन से हुई, जिसमें नशे के दुष्प्रभाव, बचाव और समाधान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। प्रधानमंत्री के संबोधन के उपरांत सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने नशा मुक्ति की शपथ ली। इसके बाद कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो.जयवीर सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत और विकसित राष्ट्र न...