हापुड़, जून 27 -- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत युवा मंडल खेड़ा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सौरभ तोमर ने युवाओं को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई और सभी से अपने जीवन में किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने तथा समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। यदि युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और समाज सेवा की दिशा में आगे बढ़ेंगे, तो भारत एक स्वस्थ, सशक्त और विकसित राष्ट्र के रूप में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। यह भी पढ़ें- नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ 'नशा मुक्त सप्ताह' का समापन इस दौरान भीषण गर्मी में राहगीरों को ठंडा एवं मीठा शरबत भी वितरित किया गया। युवा टीम ने राहगीरों की सेवा करते...