बेगुसराय, जून 26 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में नशा मुक्त भारत सप्ताह के समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी थे। इस अवसर पर जिलेभर में आयोजित नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं के विजेताओं को शील्ड, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम 17 जून से 26 जून तक आयोजित हुआ था। सप्ताह के दौरान पेंटिंग प्रतियोगिता, रन फॉर नशा मुक्त भारत मैराथन, ताइक्वांडो एवं कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में बीहट की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। यह भी पढ़े...