नशा मुक्त भारत विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता
गिरडीह, जून 27 -- सियाटांड़, प्रतिनिधि। शनिवार को सियाटांड़ अवस्थित वेव इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों के बीच नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एंटी ड्रग्स (नशा मुक्त भारत) विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक डॉ. कृष्ण कुमार सिंह एवं प्राचार्य डॉ. अभिषेक कुमार पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। यह प्रतियोगिता विद्यालय के शिक्षक टिकेश्वर कुमार प्रजापति एवं अन्य शिक्षकों के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों कलाम हाउस, रामकृष्ण हाउस, शिवाजी हाउस एवं विवेकानंद हाउस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.