पटना, अगस्त 1 -- केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय और माई भारत के संयुक्त बैनर तले रविवार को पाटलिपुत्र विवि के सभी कॉलेजों में 'नशा-मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में शुरू हो रहे इस राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य युवाओं को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। विवि के एनएसएस समन्वयक प्रो. सुजीत दुबे ने सभी संकायों और संबद्ध कॉलेजों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है। रविवार को प्रत्येक कॉलेज में जागरूकता रैली, शपथ ग्रहण समारोह, सेमिनार, पोस्टर प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक और व्याख्यान आदि का आयोजन किया जाए। यह भी पढ़ें- पीयू : 75 विद्यार्थी आज पीएम के साथ लाइव स्ट्रीमिंग में जुड़ेंगे यह भी पढ़ें- Ranchi New...