नशा मुक्त भारत के लिये सीडीओ ने दिलाई शपथ
कानपुर, जून 25 -- कानपुर देहात, संवाददाता। मादक द्रव्यों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर 'नशा मुक्त भारत सप्ताह' के अंतर्गत विकास भवन सभागार में सीडीओ विधान जायसवाल की अध्यक्षता में विकास भवन में सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि नशे की समस्या केवल व्यक्ति विशेष तक सीमित नहीं है, बल्कि यह परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास को प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि 'नशे से दूर रहें, खुशहाल जीवन चुनें, स्वस्थ युवा, समृद्ध भारत' का संदेश प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- सरकार का मकसद नशामुक्त और स्वस्थ झारखंड : डॉ. इरफान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.