बगहा, जुलाई 4 -- बेतिया।बेतिया प्रतिनिधि सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशामुक्त भारत अभियान: विकसित भारत की पहचान विषय पर शनिवार को कार्यशाला आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र-छात्राओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यशाला में नशे के दुष्प्रभावों से समाज को जागरूक करने तथा युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में डीडीसी काजले वैभव नितिन, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग विकास कुमार, वरीय उप समाहर्ता नगमा तब्बसुम, जिला अग्निशाम पदाधिकारी मनीष कुमार, शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कुमकुम पाठक, छात्र-छात्राएं, जीविका दीदियां शामिल रहे। जीविका दीदी सरोज देवी, डॉली कुमारी, लीला देवी तथा वृंदावन विद्यालय के शिक्षक संतोष आनं...