हापुड़, अगस्त 23 -- राजकीय महाविद्यालय सलारपुर में रविवार को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत दो किलोमीटर वॉकथॉन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश देना था। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वस्थ जीवन और जागरूक समाज का संदेश दिया। प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा रितिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बी.ए. द्वितीय वर्ष की स्वाति द्वितीय तथा बी.ए. द्वितीय वर्ष की ज्योति तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार ने कहा कि युवा वर्ग समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकता है। उन्होंने सभी को स्वयं नशे से दूर रहने और अपन...