विकासनगर, मार्च 1 -- श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर में रविवार को सामाजिक संस्था भागता भारत और अक्षांश फाउंडेशन की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कर युवाओं को नशे से दूर रहने का प्रेरित किया गया। दोनो ही संस्थाओं के पदाधिकारियों समेत युवाओं ने शपथ लेते नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया। प्रतियोगिताओं में विजेता युवाओं को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य आलोक बिजल्वाण, अर्चना, रियासत खान रियाज, चंदन प्रसाद, अंकुर लखरा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...