खगडि़या, सितम्बर 2 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि केन्द्रीय संचार ब्यूरो,सूचना और प्रसारण मंत्रालय,भारत सरकार, मुंगेर द्वारा जेएनकेटी इन्टर विधालय में नशा मुक्त भारत अभियान पर सोमवार को एक दिवसीय जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत खगड़िया विधायक बब्लू मंडल , द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक बबलू मंडल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हम देखते हैं कि नशा के कारण कई घर उजर गए है, लेकिन अब हम ऐसा नही होने देंगे, अब इस अभियान को सफल बनाकर नशा मुक्त राज्य बनाएंगे। उन्होंने कहा कि आप बच्चे देश का भविष्य हैं। इसलिए आप अपने लक्ष्य, अपने कर्त्तव्यों, अच्छे काम से राष्ट्र का निर्माण करने का काम कीजिए।

कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में डीईओ अमरेंद्र कुमार गोंड भी मौजूद थे। वही प्...