हापुड़, दिसम्बर 13 -- राष्ट्रीय मानव सेवा संगठन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. राजा मलिक के नेतृत्व में सालारपुर स्थित स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, सशक्त और सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान डा. राजा मलिक ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज को भी कमजोर करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों में अपनी ऊर्जा लगाएं। साथ ही नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने नशे से होने वाली शारीरिक, मानसिक और सामाजिक हानिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.