चाईबासा, जून 23 -- चाईबासा, संवाददाता। राज्यव्यापी नशा मुक्त झारखंड अभियान के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिला में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन के नेतृत्व में शिक्षा विभाग, पंचायत राज विभाग, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, पर्यटन विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं की सहभागिता से अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड, पंचायत एवं ग्राम स्तर तक विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि नशा मुक्त झारखंड के निर्माण में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। यह भी पढ़ें- पश्चिमी सिंहभूम जिला में नशा मुक्त झारखंड अभियान को ले कर जिल...