शाहजहांपुर, फरवरी 28 -- आर्य महिला डिग्री कॉलेज की एनएसएस प्रथम एवं द्वितीय इकाई के सात दिवसीय शिविर का समापन हुआ। अंतिम दिन स्वयंसेविकाओं ने डॉ. रानू दुबे और सुश्री ऋतु शर्मा के निर्देशन में नशा मुक्त भारत अभियान पर रैली निकाली। समापन समारोह में गौरव शुक्ला, शिल्पी गुप्ता और गायत्री दीक्षित मौजूद रहीं। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, देशभक्ति गीत, नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। डॉ. रानू दुबे ने शिविर की आख्या प्रस्तुत की। प्रतिभागियों को शील्ड दी गई। कार्यक्रम में डॉ. आशीष गोयल, डॉ. सारिका अग्रवाल समेत कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...