बरेली, अप्रैल 27 -- भारत सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राजेंद्र प्रसाद डिग्री कालेज में सोमवार को नशा मुक्ति भारत विषय पर संगोष्ठी हुई। प्राचार्य प्रो. एस के सिंह ने कहा युवा पीढ़ी के नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव बताकर उन्हे नशा मुक्त समाज के निर्माण को प्रेरित किया जाना आवश्यक है। रत्नाकर दुबे के संचालनक में हुए कार्यक्रम में डा. मनोज कुमार शर्मा, विजय बहादुर बिष्ट व वीरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...