छपरा, अप्रैल 12 -- डीएसपी ने विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित मशरक । एक संवाददाता नशा मुक्त जीवन , खुशहाल घर परिवार के स्लोगन के साथ मशरक के रामघाट गांव खेल मैदान में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों महिला व पुरुष प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में न केवल स्थानीय बल्कि उत्तर प्रदेश, बिहार समेत अन्य राज्यों से आए खिलाड़ियों की भागीदारी ने इसे एक बड़े स्तर का आयोजन बना दिया। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल और स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करने का संदेश दिया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएसपी संजय कुमार सुधांशु, इंस्पेक्टर इंद्रजीत महतो, थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी एवं नगर पंचायत उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अमित सिंह, वार्ड पार्षद राजेश तिवारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्...