बांका, जून 28 -- बांका,निज संवाददाता। बांका व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में नशा मुक्ति दिवस सक्रियता से मनाया गया। इस दौरान डीएलएसए अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यभूषण आर्य के निर्देश पर प्राधिकार की सचिव सपना रानी के नेतृत्व में सभी न्यायिक पदाधिकारियों के अलावा सभी कोर्ट के पेशकार,पैनल अधिवक्ता, एलएडीसीएस के कर्मी, पारा लीगल वालंटियर्स को नशा मुक्ति का शपथ ग्रहण सामूहिक रूप से कराया गया।सभी को एक साथ एक स्वर में सचिव सपना रानी द्वारा नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के विरुद्ध शपथ दिलाया गया तथा कभी भी नशीले उत्पादों का सेवन नहीं करने और अपने परिजनों, परिचितों को भी इसके दुरुपयोग और सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करने का शपथ दिलाते हुए अपने अपने कार्यालय को नशा मुक्त परिसर बनाने क...