छपरा, नवम्बर 26 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पदाधिकारियों, कर्मियों, स्कूली छात्रों, जीविका दीदियों एवं अन्य ने मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने तथा औरों को भी इन चीजों से दूर रहने के लिये प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय निबंध, वाद-विवाद एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को जिलाधिकारी अमन समीर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने पुरस्कृत किया। वाद विवाद प्रतियोगिता की विजेता आरुषि ने भी सभी को नशा मुक्ति का संकल्प दिलायी।इस अवसर पर राजधानी पटना में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...