फरीदाबाद, फरवरी 23 -- नूंह। नूंह पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव कोटा खण्डेवला में डोर टू डोर अभियान चलाकर लोगों को नशे के नुकसान बताए। टीम ने युवाओं से जिंदगी को हां, नशे को ना का संदेश अपनाने की अपील की। ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचने और 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत करने की जानकारी दी गई। नशा संबंधी सूचना के लिए 1933 नंबर जारी किया गया है। संदिग्ध गतिविधि दिखने पर 112 पर कॉल करने को कहा गया। लोगों ने नशामुक्त गांव बनाने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...