रुडकी, जुलाई 4 -- रुड़की, संवाददाता। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर विद्यालय में परिषद के सेवा पखवाड़ा के तहत भारत विकास परिषद अविरल गंगा शाखा की ओर से शनिवार को नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. नवीन खन्ना ने विभिन्न प्रकार के नशों से होने वाली शारीरिक, मानसिक और सामाजिक हानियों पर प्रकाश डालकर छात्रों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। परिषद की सदस्य एडवोकेट प्रीति अग्रवाल ने मोबाइल फोन के बढ़ते नशे से बचने तथा समय का सदुपयोग कर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...