बिजनौर, मई 11 -- नजीबाबाद। साहू जैन महाविद्यालय, नजीबाबाद में "नशा मुक्ति जागरूकता अभियान" के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में नारों के माध्यम से आस-पास के लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। सोमवार को साहू जैन महाविद्यालय में डॉ. सरोज बाई, डॉ. नवीन द्विवेदी व डॉ. मोनिका सागर के निर्देशन में "नशा मुक्ति जागरूकता अभियान" के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. बी.एस. तोमर ने हरी झंडी दिखाकर किया। "नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो", "स्वस्थ युवा, स्वस्थ भारत" आदि नारों के माध्यम से छात्र छात्राओं ने आस-पास के लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। रैली में एन.एस.एस. स्वयंस...