मथुरा, दिसम्बर 12 -- बृज यातायात एवं पर्यावरण जागरूकता समिति ने सामाजिक जागरूकता के लिए कृष्ण मुरारी प्रजापति का सम्मान किया। उन्होंने नशामुक्ति, गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, समान शिक्षा अधिकार एवं ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के प्रति जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाया। उन्होंने मधुबन महोली के ध्रुव नारायण मंदिर से ब्रज 84 कोस यात्रा आरंभ कर तालवन, कुदारवन, कमवन, बद्रीनाथ, लक्ष्मण झूला, गंगोत्री एवं यमुनोत्री तक साइकिल यात्रा की। इसमें उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने एवं सकारात्मक दिशा में बढ़ने का संदेश दिया। समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि कृष्ण मुरारी द्वारा जागरूकता का यह प्रयास प्रेरणादायक है। इस अभियान के लिए समिति ने उन्हें सम्मानित किया है। इसमें कृष्णवीर चौधरी ने भी उनके प्रयासों की सराहना की। इस दौरान...