भागलपुर, जून 28 -- गोराडीह, संवाददाता। विश्व नशा मुक्ति दिवस सप्ताह के अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय और मध्य विद्यालय जगदीशपुर के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ आमलोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। प्रभात फेरी के दौरान जगदीशपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष रामचंद्र सिंह तथा एसआई धनंजय कुमार ने बच्चों को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया। प्रधानाध्यापक आशुतोष मिश्र ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 26 जून को मादक पदार्थ के सेवन और अवैध तस्करी से होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाई जाती है। वहीं बच्चों युवाओं और किशोरों को नशे की लत से बचाने और इसके शारीरिक, मानसिक और आर्थिक नुकसानों के बारे में जागरूक करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- दिल्ली पब्लिक स्कूल पीतीज में ...