साहिबगंज, जून 12 -- साहिबगंज। निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से 'नशा मुक्त झारखण्ड' अभियान के तहत शुक्रवार सदर अस्पताल में जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया। एआरटी सेंटर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सदर अस्पताल के डॉक्टर डॉ. अंकित कुमार समेत कर्मियों व अस्पताल के प्रतीक्षालय में उपस्थित मरीजों एवं उनके परिजनों को नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई । शपथ ग्रहण के दौरान डॉ. अंकित कुमार ने उपस्थित लोगों के बीच मादक द्रव्यों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों एवं उपलब्ध उपचार सेवाओं से संबंधित जागरुकता पम्पलेट का वितरण किया है। मौके पर एआरटी के कुमारी सपना, अनिता कुमारी, पूनम कुमारी, धनाई हांसदा आदि थे। यह भी पढ़ें- निषिद्ध मादक पदार्थों की रोकथाम पर कार्यशाला फोटो 6, जागरुकता अभियान चलाते डॉक्टर व कर्मी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...