मुरादाबाद, मार्च 24 -- राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों की ओर से मंगलवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या प्रो. चारु मेहरोत्रा ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में भी बाधा उत्पन्न करता है। उन्होंने कहा कि युवावस्था जीवन का सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है, जिसमें लिए गए निर्णय भविष्य को निर्धारित करते हैं। सभी छात्राओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहना चाहिए। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सविता अग्रवाल एवं शिवानी गुप्ता ने किया। इस अवसर पर कॉलेज की मुख्य अनुशासिका प्रो. किरण साहू, प्रो. अनुराधा सिंह, प्रो. एकता भाटिया, डॉ. इंदु सिंह राजपूत, डॉ मोनिका सिंह, डॉ. सीमा रानी आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...