सिमडेगा, जून 20 -- बानो, प्रतिनिधि। मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग बानो में शनिवार को तंबाकू निषेध एवं नशा मुक्ति विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को तंबाकू एवं शराब के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों तथा इससे होने वाली मौतों के भयावह आंकड़ों की जानकारी दी गई। साथ ही सभी से नशे से दूर रहने और समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की गई। सेमिनार में निदेशक डॉ प्रहलाद मिश्रा ने कहा कि तंबाकू और शराब का सेवन कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियों तथा अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का प्रमुख कारण है। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। स्वस्थ मन से स्वस्थ शरीर का निर्माण होता है इसलिए योग पर भी उन्होंने जोर दिया। प्राचार्या ए...