लोहरदगा, जनवरी 8 -- कुड़ू, प्रतिनिधि।नशा मुक्ति को लेकर गुरुवार को लोहरदगा कुड़ू के उमरी गांव में जागरूकता अभिया चलाया गया। विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर और डालसा सचिव राजेश कुमार के मार्गदर्शन में पीएलवी मीना कुमारी, धनेश्वर साहू की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। नालसा डाउन ड्रग अवेयरनेस एंड वैलनेस नेवीगेशन फॉर ए ड्रग फ्री इंडिया योजना 2025 को लेकर नशा से हो रहे नुकसान के बारे में बताया गया। विधिक सेवा से मिलने वाली नि:शुल्क सेवा के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही बाल विवाह, बाल श्रम, घरेलू हिंसा, साईबर क्राईम, सड़क सुरक्षा, भूमि साक्षरता, डायन विसाही, शिक्षा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस मौके पर गांव के पाहन, पुजार, महतो व ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...