अल्मोड़ा, अगस्त 25 -- संजय मठपाल, द्वाराहाट। पीएम श्री जीजीआईसी में मंगलवार को 'नशा मुक्त भारत अभियान' का आयोजन किया गया। विद्यालय से कौला गांव तक रैली में नारों व पोस्टरों से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने कला से नशे के शारीरिक व सामाजिक नुकसान को दिखाया। यहां प्रधानाचार्य सोनिका नेगी, लता कांडपाल, रेनू तिवारी आदि लोग रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...