सहरसा, अप्रैल 16 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। पंचगछिया गांव में नशा मुक्ति को लेकर चलाया जा रहा जनजागरण अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। सामाजिक कार्यकर्ता मधु आनन्द के नेतृत्व में महिलाओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान सूखा नशा, नशीली दवाओं और शराब की खुलेआम बिक्री पर चिंता जताई गई तथा युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने की अपील की गई। पंचायत के मुखिया रौशन कुमार सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए आम लोगों और जिला प्रशासन से सहयोग की मांग की, ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके। नशा नहीं, शिक्षा अपनाओ जैसे नारों के साथ वार्ड नंबर 1 नरई टोला में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। मधु आनन्द ने बताया कि यह अभियान चरणबद्ध तरीके से हर वार्ड में चलाया जाएगा। मौके पर कई जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।...