गोरखपुर, जनवरी 19 -- गोरखपुर। सरस्वती विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय आर्यनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में युवा सप्ताह के तहत नशा मुक्ति जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन हुआ। जिसमें कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूनम श्रीवास्तव एवं डॉ. गीता के निर्देशन में स्वयं सेविकाओं सक्रिय भागीदारी की। प्राचार्य डॉ. रीना त्रिपाठी ने विजेताओं के नाम की घोषणा की। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बीएससी द्वितीय वर्ष से वैष्णवी ग्रुप, द्वितीय स्थान पर बीकॉम द्वितीय से वंशिका ग्रुप एवं तृतीय स्थान पर बीकॉम प्रथम स्थान पर अभिलाषा ग्रुप रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...