देवरिया, अगस्त 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। मां उर्मिला देवी ग्रुप ऑफ कॉलेज में नशा मुक्त भारत जागरूकता अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के चार्ट, स्लोगन और भाषण के माध्यम से लोगों को जागरू किया। महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी नशा मुक्त भारत जागरूकता अभियान पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भी दिया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को नशा मुक्त भारत जागरूकता अभियान की शपथ भी दिलवाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मां उर्मिला देवी ग्रुप आफ कॉलेज के प्रबंधक प्रेमनाथ कुशवाहा और प्राचार्य डॉ रजनी त्रिपाठी ने विजेत छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Deoria News: नशा मुक्ति के लिए छात्र-छात्राओं को किया...