गया, अप्रैल 6 -- दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के लॉ एंड गवर्नेंस विभाग (एसएलजी) के अंतर्गत संचालित लीगल एड क्लिनिक द्वारा आयोजित सौ दिवसीय जागरूकता अभियान संपन्न हो गया। यह अभियान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के मार्गदर्शन में नशीले पदार्थों के प्रति जागरूकता और कल्याण मार्गदर्शन योजना (डीएडब्ल्यूएन), 2025 योजना के अंतर्गत संचालित किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में कानूनी साक्षरता बढ़ाना, नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाना तथा बाल विवाह जैसी कुरीतियों के उन्मूलन के लिए जनचेतना विकसित करना था। समापन समारोह में एसएलजी के डीन एवं अध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार ने लीगल एड क्लिनिक की सक्रियता और छात्रों की सहभागिता की सराहना की। लीगल एड क्लिनिक के समन्वयक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत नशा मुक्त...