घाटशिला, जून 25 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। युवा पीढ़ी को नशे की गर्त में जाने से बचाने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए बहरागोड़ा के कुमारडुबी दरखुली उच्च विद्यालय ने एक सराहनीय पहल की है। विद्यालय प्रबंधन और छात्र-छात्राओं के संयुक्त प्रयास से पोषक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को मादक पदार्थों के जानलेवा नुकसानों के प्रति आगाह करना था। हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां और बैनर थामे स्कूली बच्चों ने जब 'नशा मुक्ति' के गगनभेदी नारे लगाए, तो पूरा क्षेत्र देशप्रेम और सामाजिक सुधार की भावना से गूंज उठा। वहीं, हाथ आगे बढ़ाकर जीवनभर नशे से दूर रहने और एक नशामुक्त समाज बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- स्कूल में चलाया गया नशा मुक्ति अभियान मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक खेलाराम माझी...