पूर्णिया, जुलाई 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के मधुबनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक निजी नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों में नशा मुक्ति केन्द्र के संचालक पर लापरवाही एवं साजिश का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान मधुबनी थाना के रेणु नगर कोरठबाड़ी निवासी आशीष कुमार के रूप में हुई है। वह पिछले छह महीने से नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती था। परिजनों का कहना है कि आशीष को गांजा की लत लग गई थी। जिसे छुड़ाने के लिए दिसंबर महीने में मधुबनी थाना के मिस्त्री टोला स्थित नशा मुक्ति केन्द्र में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार दोपहर को केन्द्र की ओर से आशीष के तबीयत बिगड़ने की खबर परिजनों को मिली। जब परिजन उसे देखने गए तो उसकी मौत की उन्हें सूचना मिली। इधर केन्द्र के कर्मियों ने ...