हाथरस, जून 11 -- हाथरस। शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल में संचालित नशा मुक्ति केंद्र में चल रही विशेषज्ञ चिकित्सक की कमी को दूर करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा इस संबंध में उच्चधिकारियों को पत्र लिखकर विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती की मांग की है। शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की बिल्डिंग नशा मुक्ति केंद्र संचालित हो रहा है। केंद्र में आठ बेड भी हैं। चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, काउंसलर और कंप्यूटर ऑपरेटर की तैनाती है। ओपीडी के समय दोपहर दो बजे तक तो चिकित्सक यहां तैनात रहते हैं। लेकिन दोपहर बाद चिकित्सकों की कमी के चलते यहां काउसंलिंग के लिए आने वाले लोगों को भर्ती करने में दिक्कत आती है। यह भी पढ़ें- नशा मुक्ति केंद्र में 24 घंटे विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती की दरकारनशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पत...