देवघर, जुलाई 24 -- जसीडीह। जसीडीह-देवघर मुख्य मार्ग पर डाबरग्राम पुलिस लाइन के समीप संचालित एक निजी नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। मृतक के परिजनों ने केंद्र संचालक पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए शव के साथ करीब चार घंटे तक सड़क जाम रखा। इससे मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार देवघर के झौंसागढ़ी निवासी चंदन केसरी ने अपने 14 वर्षीय पुत्र अक्षत केसरी को 17 जुलाई को रुद्रा फाउंडेशन द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। परिजनों के मुताबिक किशोर गलत संगत के कारण नशे का आदी हो गया था। उसकी आदत छुड़ाने के उद्देश्य से उसे 15 दिनों के लिए केंद्र में रखा गया था। आरोप है कि घटना से ...