नशा मुक्ति केंद्र में 'बंधक' बना रहा बेटा, पिता का रिश्तेदारों ने किया अंतिम संस्कार
प्रमुख संवाददाता, जून 28 -- यूपी के गोरखपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां नशे के कारण एक परिवार बिखर गया। तो नशा मुक्ति केंद्र के कारण एक बेटा अपने पिता का अंतिम संस्कार नहीं कर पाया। एक पिता ने जिस बेटे को अपना नाम दिया, उसे नशे की लत से बचाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया, लेकिन नियति का ऐसा क्रूर खेल हुआ कि पिता की मौत के बाद भी बेटा अंतिम दर्शन नहीं कर सका। आरोप है कि नशा मुक्ति केंद्र ने 20 महीने का दो लाख रुपये से अधिक बकाया शुल्क जमा न होने के कारण युवक को कुछ घंटों के लिए भी नहीं छोड़ा। आखिरकार 84 वर्षीय बुजुर्ग की अर्थी उनके भाई के परिवार ने उठाई और अंतिम संस्कार भी उसी ने किया। चिलुआताल थाना क्षेत्र के गायत्रीनगर निवासी बुजुर्ग मूल रूप से बेलीपार क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले थे। करीब 30 व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.