सहारनपुर, जनवरी 8 -- देहात कोतवाली क्षेत्र में मल्हीपुर रोड स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने खुदकशी का प्रयास किया। युवक को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के पिता की पिछले दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला पंत नगर निवासी परम गुप्ता (28) के पिता सेवानिवृत्त पशु चिकित्सक प्रेमचंद गुप्ता संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। नशे की आदत के चलते परम गुप्ता को कई माह से नशा मुक्ति केंद्र में रखा गया था। बुधवार को पंतनगर में प्रेमचंद गुप्ता की तेहरवीं थी। परिजन इसमें परम गुप्ता को नशा मुक्ति केंद्र से लेकर पहुंचे थे। वहां से मौका पाकर परम गुप्ता फरार हो गया था। गुरुवार सुबह वह अपने घर पहुंचा। कुछ समय बाद नशा मुक्ति केंद्र की टीम उसे दोबारा लेकर चली गई। बताया जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.