नोएडा, मार्च 10 -- केंद्र प्रभारी पर इलाज न करवाने का आरोप पीड़िता ने फेज-3 में मुकदमा दर्ज करायानोएडा, संवाददाता। सेक्टर-71 स्थित नशा मुक्ति केंद्र में कुत्ते ने महिला मनोचिकित्सक को काट लिया। केंद्र प्रभारी ने इलाज कराने का आश्वासन दिया, लेकिन इलाज नहीं कराया। पीड़िता ने केंद्र प्रभारी के खिलाफ फेज-3 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।दिल्ली यमुना विहार की रहने वाली लवली शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह मनोचिकित्सक हैं। वह तीन माह से सेक्टर-71 स्थित लवरया रिहेविलेशन फाउंडेशन में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्य करती हैं। छह मार्च की सुबह केंद्र में प्रवेश करते समय उन पर कुत्ते ने हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उन्हें कुत्ते से बचाया। हाथ में कुत्ते द्वारा काटे जाने के बाद केंद्र के स्टाफ ने कहा कि ...