नई दिल्ली, मार्च 5 -- गुजरात के सूरत में नशामुक्ति केंद्र में इलाज करा रहे 32 वर्षीय एक व्यक्ति की चार कर्मचारियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति द्वारा दवा लेने से इनकार करने पर कर्मियों ने वारदात को अंजाम दिया। सहायक पुलिस आयुक्त श्वेता डेनियल ने बताया कि यह घटना यहां डुमास क्षेत्र में स्थित रीवा व्यसन मुक्ति और पुनर्वास केंद्र में हुई। उन्होंने कहा कि धवल राठौड़ (32) की मौत के लिए कथित तौर पर जिम्मेदार चार लोगों में दो परामर्शदाता, एक वार्ड बॉय और एक ड्राइवर शामिल हैं। धवल राठौड़ को 28 फरवरी को नशा मुक्ति उपचार केंद्र में भर्ती कराया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...