नशा मुक्ति केंद्र का जंगला तोड़कर 19 युवक फरार, परिजनों ने किया हंगामा
शामली, जून 20 -- शामली। शामली में दिल्ली रोड स्थित नशा मुक्ति केंद्र से गुरुवार रात 19 युवक जंगला तोड़कर फरार हो गए। इसका पता चलते ही केंद्र संचालकों में हड़कंप मच गया। काफी प्रयास के बाद चार युवकों को पकड़ लिया गया, जबकि 15 की तलाश जारी है। वहीं, परिजनों ने केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए हंगामा कर दिया। गांव लिलौन स्थित जीवन रक्षक नशा मुक्ति केंद्र में 30 युवक भर्ती हैं। गुरुवार देर रात ऊपरी मंजिल के कमरे में रह रहे युवकों ने वहां तैनात कर्मचारी नितिन के साथ मारपीट कर उसे बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद 19 युवक जंगला तोड़कर भाग निकले। घटना का पता चलते ही केंद्र प्रबंधन के हाथ-पांव फूल गए। संचालकों ने तत्काल युवकों की तलाश शुरू कराई। उन्होंने चार युवकों को पकड़ लिया, लेकिन देर शाम तक 15 युवकों का पता नहीं चला। उनकी तलाश में कें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.