सीवान, जून 17 -- बड़हरिया। प्रखंड कार्यालय में बुधवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पदाधिकारियों और कर्मियों ने संकल्प लिया। समाज से नशा को समाप्त करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को जोड़ने पर जोर दिया गया। इसमें स्वयं के अलावा समुदाय, परिवार एवं मित्रों को भी नशा मुक्त करने का संकल्प लिया गया। सबसे ज्यादा युवाओं को इस अभियान में जोड़ने की बात कही गई क्योंकि समाज और देश के विकास में युवाओं की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। मौके पर सीओ सरफराज अहमद, बीपीआरओ रचित अग्रवाल, कार्यपालक सहायक आकिबुल हक, सुमित कुमार के अलावा सभी कर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- लखीसराय: नशा मुक्ति सप्ताह का शुभारंभ, सभी प्रखंडों में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ यह भी पढ़ें- किशनगंज: नशा मुक्त भारत अभियान विकसित भारत की पहचान विषय पर नशा मुक्त सप्ताह का शुभारंभ ...