नशा मुक्ति कार्यक्रम में ली गई शपथ, निकाली गई रैली
गिरडीह, जुलाई 20 -- बगोदर, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य युवा आयोग के सहयोग एवं प्रभा भारती के तत्वावधान में सोमवार को बगोदर प्रखंड परिसर में नशा मुक्ति जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ निशा कुमारी ने की। उन्होंने लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इस दौरान बीडीओ निशा कुमारी ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति, बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। युवा ही आगे बढ़कर समाज को नशामुक्त बना सकते हैं। इसके पश्चात अमेच्योर आर्टिस्ट एसोसिएशन गिरिडीह टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। मदन मंजरवे के नेतृत्व में उत्तम चक्रवर्ती, शंकर, अक्षत, प्रार्थना, मुस्कान सहित अन्य कलाकारों ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और उसके दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से दिखाकर लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.