हाथरस, मार्च 21 -- नशा मुक्ति और आध्यात्मिक जागरूकता का दिया संदेश -(A)गांव दयानतपुर में चल रहा एनएसएस का सात दिवसीय शिविरहाथरस। सेठ फूलचंद बागला (पीजी) कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. महावीर सिंह छोंकर के निर्देशन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर गांव दयानतपुर में चल रहा है। शिविर के चौथे दिन विद्यार्थियों को नशा मुक्ति व आध्यात्मिक जागरुकता का संदेश दिया गया।कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनय कुमार वर्मा तथा डॉ. ऋषिकांत के मार्गदर्शन में दयानतपुर स्थित योग वेदांत आश्रम में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन नशा मुक्त भारत विषय पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा गांव दयानतपुर में रैली निकालकर की गई। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने नारे लगाते हुए ग्रामीणों को नशे के दुष्प्...