नशा मुक्ति एवं जन जागरूकता अभियान का हुआ शुभारंभ
गोरखपुर, अगस्त 2 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विवि में रविवार को नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में 100 दिवसीय नशा मुक्ति एवं जन-जागरूकता अभियान का भी शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर चिकित्सकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ सामूहिक शपथ ली। कार्यक्रम के संचालन और समन्वय के लिए डॉ. श्रीराम सैनी को प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रत्येक रविवार को लगातार सौ सप्ताह तक जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन, स्वास्थ्य जांच शिविर और विशेषज्ञों के व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर विवि के चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- .मेडिकल कॉलेज में स्वस्थ जीवन का दिया संदेश यह भी पढ़ें- नशा मुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.