शामली, जून 21 -- शामली। कोतवाली क्षेत्र के गांव लिलौन स्थित जीवन रक्षक नशा मुक्ति आश्रम से फरार हुए 19 युवकों में से 12 को बरामद कर वापस आश्रम लाया गया है, जबकि सात युवकों का शनिवार तक भी कोई सुराग नहीं लग सका है। युवकों के लापता रहने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। वहीं आश्रम प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आश्रम में नशे की लत से मुक्ति दिलाने के लिए करीब 30 युवकों को भर्ती कराया गया था। गुरुवार देर रात ऊपरी मंजिल पर रखे गए 19 युवक खिड़की का जंगला तोड़कर आश्रम से फरार हो गए थे। यह भी पढ़ें- नशा मुक्ति केंद्र का जंगला तोड़कर 19 युवक फरार, परिजनों ने किया हंगामा घटना की जानकारी मिलते ही आश्रम प्रबंधन में हड़कंप मच गया और युवकों की तलाश शुरू की गई।प्रबंधन द्वारा प्रारंभिक स्तर पर पांच युवकों को पकड़ लिया गया था। इसके ब...