कन्नौज, मार्च 19 -- छिबरामऊ, संवाददाता। भारत को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से नेहरू कॉलेज छिबरामऊ में भारत नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना और उन्हें स्वस्थ व सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। मुख्य अतिथि एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि नशा आज अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक संगठित व्यवसाय बन चुका है, जिसका दुष्प्रभाव समाज और राष्ट्र दोनों पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार और सामाजिक व्यवस्था को भी प्रभावित करता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह स्वयं नशे से दूर रहे और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। प्राचार्य प्रोफेसर जयवीर सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.