गोड्डा, जनवरी 6 -- गोड्डा। झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण , रांची के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित नालसा (नशे के प्रति जागरुकता और नशा मुक्त भारत योजना ) 2025 के तहत जन जागरुकता अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पेंटिंग, लेखन, भाषण, क्वीज व वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को डालसा की ओर से सम्मानित किए जाऐंगे। इसी कड़ी में सदर प्रखंड के कस्तूरबा बालिका आवासीय प्लस टू विद्यालय में बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तत्पश्चात विद्यालय की शिक्षिक-शिक्षिका व छात्राओं ने नशा मुक्त समाज बनाने को लेकर शपथ ली। मौके पर डालसा की ओर से एलएडीसी रीतेश कुमार सिंह व अधिकार मित्र नवीन कुमार ने नालसा डान स्कीम 2005 से संबंधित जानकारी ...