चक्रधरपुर, जून 15 -- चक्रधरपुर। नशा मुक्ति अभियान को लेकर सोमवार को रानी रसाल मंजरी स्कूल परिवार द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई।रैली विद्यालय परिसर से निकलकर पवन चौक, काली मंदिर होते हुए वापस स्कूल पहुंचा। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति अभियान को लेकर लोगों को जागरूक किया। वहीं विद्यालय पहुंचने पर कृमि मुक्ति दिवस को लेकर छात्रों को विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा जागरूक किया गया।बताया गया कि सभी बच्चों को कृमि मुक्ति का दवा का सेवन करना चाहिए। इस दौरान काफी संख्या में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं तथा छात्राएं उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...